“सरस्वती विद्या मंदिर, म्हातारदेवी में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।
AMC24 new मुख्य सपादक अरविंद चाहादे
9405714165
घुग्घुस:- सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों और शिक्षकगण ने भारतीय संविधान के महत्व को समझते हुए उसे श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में संविधान के रचनाकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्य अर्पण करके संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया और संविधान के उद्देश्यों और अधिकारों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे संविधान के अनुशासन और मूल्यों का पालन करेंगे और एक लोकतांत्रिक समाज के निर्माण में योगदान देंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीकांत जोशी सर, शाळा की ज्येष्ठ शिक्षिका अनिता बेले, गीता पाझारे, सुचिता थोरात, दशरथ आसपवार, किशोर बेहेरे, चंदन बंड, सुनील उपरे, प्रकाश बोरकर, और सुनील सिडाम ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन दशरथ आसपवार ने किया, और आभार प्रदर्शन शिक्षिका गीता पाझारे ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षक एवं शिक्षकेतर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए परिश्रम लिये.



