कांग्रेस शहर अध्यक्ष पर हुवा हमला

AMC24 घुग्घूस
शहर में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजुरेड्डी के घर पर फायरिंग कर दी. यह घटना करीब रात 8 बजे की है, जब रेड्डी अपने घर पर मौजूद थे. हालांकि, इस हमले में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
सूचना मिलते ही घुग्घुस पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि फायरिंग के दौरान एक कारतूस रेड्डी के घर की ऊपरी मंजिल की गैलरी में मिला. इस हमले की खबर मिलते ही राजुरेड्डी के समर्थकों की भारी भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई, जिससे माहौल और भी गरमा गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलि
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है और यह जांच कर रही है कि हमला राजनीतिक रंजन हो सक्ति
AMC24 new घुग्घूस
मुख्य संपादक अरविंद चाहादे
9405714165



