*वेकोलि में छठवीं बार प्रथम स्थान हासिल करने पर माननीय शिवकुमार यादव ने विधायक माननीय देवराव भोंगले से की सदिच्छा भेंट*
*सदस्यता सत्यापन में प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग हेतु किया सम्मान*

AMC24 News 📰
राजुरा कोयला श्रमिक सभा (HMS) ने वर्ष 2026 के सदस्यता सत्यापन में लगातार छठवीं बार वेकोलि में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस उपलब्धि पश्चात् हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-कोयला श्रमिक सभा (HMS) के अध्यक्ष माननीय शिवकुमार यादव ने अपने चंद्रपुर/बल्लारपुर दौरे के दौरान राजुरा के भाजपा विधायक माननीय देवराव भोंगले से सदिच्छा भेंट की।

इस दौरान सदस्यता सत्यापन में मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माननीय शिवकुमार यादव एवं संगठन के महामंत्री माननीय शरद धांडे ने विधायक श्री भोंगले का शॉल, श्रीफल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया

भेंट के दौरान कोल इंडिया कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ही वेकोलि द्वारा किसानों की अधिग्रहित भूमि से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय एवं चंद्रपुर-बल्लारपुर क्षेत्र के कई पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित रहे।
AMC24 News
मुख्य संपादक
अरविंद चाहादे घुग्घुस
9405714165



