Tuesday, October 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedघुग्घुस में तेलुगू समाज ने पारंपरिक बाथुकम्मा उत्सव उत्साह से मनाय

घुग्घुस में तेलुगू समाज ने पारंपरिक बाथुकम्मा उत्सव उत्साह से मनाय

घुग्घुस में तेलुगू समाज ने पारंपरिक बाथुकम्मा उत्सव उत्साह से मनाय

 

रंग-बिरंगे फूलों से सजी बाथुकम्मा, महिलाओं ने की देवी गौरी की आराधना; बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति 

AMC24 News 📰

घुग्घुस : शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में तेलुगू समाज की ओर से पारंपरिक बाथुकम्मा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-बिरंगे फूलों से बाथुकम्मा की आकर्षक सजावट कर देवी गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।

उत्सव के दौरान सोनी राजमनी, सुमलत्ता पदमा, तिरुमाला सहित तेलुगू समाज की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर फूलों से सजी बाथुकम्मा के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

प्रकृति और नारी शक्ति का प्रतीक है बाथुकम्मा

 

बाथुकम्मा तेलंगाना राज्य का प्रसिद्ध पारंपरिक पुष्पोत्सव है। यह पर्व प्रकृति, फूलों, नारी शक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर महिलाएं विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों को विशेष तरीके से सजाकर बाथुकम्मा तैयार करती हैं तथा सामूहिक रूप से देवी गौरी की आराधना करती हैं।

घुग्घुस में आयोजित इस उत्सव ने तेलुगू समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं।   

AMC24 News

मुख्य संपादक अरविंद चाहादे घुग्घूस

9405714165।

RELATED ARTICLES

संपादकीय चमू

- Advertisment -spot_img

Today News

Most Popular